नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाली दो विवाहिताओं ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना जारचा और थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना जारचा में एक महिला ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 5 लाख रुपए की दहेज की मांग को लेकर उसका ससुराल वालों ने उत्पीड़न किया, मारपीट की और घर से निकाल दिया।
थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि थाने में रुबीना नामक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति रईस, ससुर रफीक, देवर पप्पू ,सास यामीन, ननद समरीन तथा समा दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ये लोग दहेज मे 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। महिला का आरोप है उसके पति और ससुराल के लोगों ने पहली पत्नी की भी दहेज के लिए हत्या कर दी थी। अब उसके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है।
वहीं थाना बिसरख में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के पांच लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पूजा कुमारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी तरुण खन्ना पुत्र रवि खन्ना के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के समय से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं। इस मामले में महिला ने अपने पति तरुण खन्ना, ससुर रवि खन्ना, सास बिना खन्ना, ननद जया कश्यप, ननदोई रितेश कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विवाहिताओं की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियां