सहारनपुर में रमजान के पहले जुमे पर नमाज: अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ

सहारनपुर। पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर जनपद की मस्जिदों में अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
नगर के चौक फव्वारा स्थित प्रमुख जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस एवं पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी, जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। दोपहर लगभग एक बजे मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा के नेतृत्व में नमाज अदा कराई गई। उन्होंने अपने संबोधन में रमजान माह की पवित्रता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से रोजे रखने, जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


नमाज के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया और नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

मुरादाबाद: मुक़दमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: मुक़दमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात


पहले जुमे की नमाज के बाद लोगों ने बाजारों का रुख किया और रमजान से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

मेरठ :"रुपये मुझसे लिए, सोना दूसरे को दिया"— सर्राफा व्यापारी के आरोपों से मची खलबली ये भी पढ़ें  मेरठ :"रुपये मुझसे लिए, सोना दूसरे को दिया"— सर्राफा व्यापारी के आरोपों से मची खलबली


उधर, रमजान माह के पहले जुम्मे पर पुलिस अलर्ट रही। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के कड़़े निर्देश दिये। जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत ये भी पढ़ें  डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय