शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित शेरगढ़ रोड तिराहे के पास शुक्रवार रात को शॉर्ट सर्किट के कारण एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए साइड की खिड़की तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नैनीताल रोड हाईवे से गुजर रहा था, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आशंका है कि ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से हादसा हुआ। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आया।
ये भी पढ़ें 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग लगने से हाईवे के दोनों ओर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट कर जाम खुलवाया।
ये भी पढ़ें संभल: सड़क पर दौड़ता ट्रक बना 'आग का गोला', केमिकल और घास लदे वाहन में लगी भीषण आग से मचा हड़कंपफायर ब्रिगेड प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां