बरेली में अलंकार अग्निहोत्री के पूर्व सरकारी आवास पर 22 लाख का बिजली बिल बकाया,आरसी जारी

On

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एडीएम कंपाउंड में आवंटित सिटी मजिस्ट्रेट आवास पर करीब 22 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया दर्शाते हुए विद्युत विभाग द्वारा रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए जाने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद विभाग ने आरसी वापस लेने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है। सूत्रों के अनुसार यह आवास पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को आवंटित था। अग्निहोत्री हाल में अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं और पूर्व में कुछ मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

 

मुरादाबाद में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों से जान का खतरा बताया ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों से जान का खतरा बताया

वक्री ग्रहों का तांडव: जानें मेष से मीन तक, किस राशि के लिए 'होली' लाएगी खुशियां और किसे रहना होगा सावधान ये भी पढ़ें  वक्री ग्रहों का तांडव: जानें मेष से मीन तक, किस राशि के लिए 'होली' लाएगी खुशियां और किसे रहना होगा सावधान

बताया गया कि रामपुर बाग स्थित विद्युत विभाग के कॉमर्शियल-2 वर्टिकल कार्यालय से अधिशासी अभियंता (वाणिज्यक) द्वितीय कार्यालय की ओर से 22 लाख 73 हजार 932 रुपये बकाया दर्शाते हुए वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) प्रशासन को भेजा गया। आरसी कलेक्ट्रेट पहुंचते ही अधिकारियों में खलबली मच गई।

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। मामला सार्वजनिक न हो, इसके लिए संबंधित फाइल को गोपनीय रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की आपत्ति के बाद अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने आरसी निरस्त करने के लिए पत्राचार किया है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि नियमानुसार किसी सरकारी अधिकारी अथवा सरकारी आवास पर बकाया की स्थिति में आरसी जारी करने की प्रक्रिया अलग होती है। इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही से विभाग की छवि प्रभावित हुई है। फिलहाल विद्युत विभाग आरसी वापस लेने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट के समर्थकों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मुजफ्फरनगर। पुरानी लग्जरी कारों (लग्जरी कार्स) के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मीरापुर। क्षेत्र के पड़ाव चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय