उप्र की आईटीआई में खेल संस्कृति को मिला बढ़ावा, लखनऊ में पहली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
-चार हजार प्रशिक्षार्थियों की भागीदारी, योगी सरकार में आईटीआई खेलों को नई पहचान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन मे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में रविवार को सम्पन्न हुई। समापन समारोह में विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम एवं निदेशक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में आईटीआई प्रशिक्षार्थियों के लिए पहली बार इस प्रकार की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ शारीरिक फिटनेस भी आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ प्रशिक्षार्थी ही उद्योगों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में निजी आईटीआई को भी शामिल करते हुए प्रतियोगिता को और व्यापक बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला का इलाका,सुरक्षा घेरा सख्तउन्होंने जानकारी दी कि बीते चार माह में जनपद और मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद लगभग चार हजार प्रशिक्षार्थियों ने 12 खेलों में भाग लिया, जिनमें से करीब 600 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचे। तीन दिवसीय इस आयोजन में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशिक्षार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संस्थानों में उपस्थिति बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे तथा छात्राओं के लिए यह आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है।
निदेशक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह ने कहा कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं प्रमुख सचिव के मार्गदर्शन में आयोजित यह पहली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता भविष्य में प्रत्येक वर्ष और बेहतर स्वरूप में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में विभागीय अधिकारियों, तकनीकी निदेशालय तथा राजकीय आईटीआई अलीगंज के नोडल अधिकारियों के योगदान की सराहना की।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये डीके सिंह, निदेशक (प्राविधिक) एवं मयंक गंगवार, संयुक्त निदेशक, एससीवीटी तथा राज कुमार यादव, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अलीगंज का विशेष योगदान रहा। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त निदेशक, मानपाल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद अतिरिक्त निदेशक, योगेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, अनिल वर्मा, संयुक्त निदेशक, ए.के राणा, संयुक्त निदेशक बी.वी. सिंह, संयुक्त निदेशक, अरविन्द कुमार संयुक्त निदेशक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां