एआई समिट में 5 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी, 250 अरब डॉलर से अधिक निवेश के वादे: अश्विनी वैष्णव

On

नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन में 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लिया, दुनिया भर के विशेषज्ञों से बातचीत की और नई तकनीकों के बारे में सीखा। समिट में विश्व के लगभग सभी प्रमुख एआई खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए और अनेक स्टार्टअप्स को अपने नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिला। मंत्री ने कहा कि अब तक की यात्रा बेहद सार्थक और व्यवस्थित रही है। भारत ने पहले एआई स्टैक की बुनियाद तैयार की, फिर उसकी विभिन्न परतों पर काम किया और अब दुनिया को भारत में एक मंच पर लाकर चर्चा और सहयोग का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अब एआई मिशन के अगले चरण में नए मॉडल, उन्नत कंप्यूट क्षमता और बेहतर सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े दहशत! सड़कों पर हथियार लहराकर लोगों को दौड़ाया, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े दहशत! सड़कों पर हथियार लहराकर लोगों को दौड़ाया, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मानव एआई' (एआई फॉर ह्यूमन, बाय द ह्यूमन, फॉर द ह्यूमन) के विजन को वैश्विक स्तर पर व्यापक समर्थन मिला। मंत्री ने बताया कि जिम्मेदार और नैतिक एआई पर चर्चा को आगे बढ़ाया गया और इस पहल में ढाई लाख छात्रों को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग हर देश के मंत्री और प्रतिनिधि इस दृष्टिकोण से सहमत दिखे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश के वादे भी सामने आए हैं। अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निवेश में 250 अरब डॉलर से अधिक और डीप-टेक वेंचर कैपिटल निवेश में लगभग 20 अरब डॉलर की प्रतिबद्धताएं मिल चुकी हैं।

भारत की एआई शक्ति पर मंथन: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, 'एआई इम्पैक्ट समिट' में तकनीकी भविष्य और कौशल विकास पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  भारत की एआई शक्ति पर मंथन: प्रधानमंत्री मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, 'एआई इम्पैक्ट समिट' में तकनीकी भविष्य और कौशल विकास पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि यह संख्या लगातार बढ़ रही है और यह भारत की भूमिका पर दुनिया के बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि समिट की अंतिम घोषणा पर 70 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं और समापन तक यह संख्या 80 से अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण देश इस पहल का समर्थन कर चुके हैं। मंत्री ने कहा कि एआई सुरक्षा के लिए भारत ने 12 संस्थानों का एक नेटवर्क तैयार किया है, जो एआई से जुड़े सुरक्षा मानकों और शोध पर काम कर रहे हैं। साथ ही, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और चिप निर्माण को मजबूत करने के लिए 'पैक्स सिलिका' समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो भारत में पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे बताया कि भारत के पास विशाल प्रतिभा भंडार है और संतुलित विदेश नीति ने दुनिया में विश्वास का वातावरण बनाया है। यही कारण है कि आज विश्व एआई के नए युग में भारत की भूमिका को गंभीरता से स्वीकार कर रहा है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय