पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

On

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य छह फरवरी तक चलेगा, मतपत्रों की छपाई हो रही है और प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण भी लगातार किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं है।

शनिवार को सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने शंकराचार्य विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कालनेमि’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा यही थी कि जैसे हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने जा रहे थे, तब कालनेमि ने बाधा डाली थी, उसी तरह जो लोग आस्था के साथ स्नान करने आ रहे हैं, उन्हें किसी तरह की बाधा नहीं डालनी चाहिए। राजभर ने कहा कि शंकराचार्य को स्नान कर अपने घर जाना चाहिए और पूजा-पाठ में लगना चाहिए, न कि सरकार से या आपस में टकराव करना चाहिए।

और पढ़ें सपनों की मायानगरी में नीलम नारायण का उदय: 'मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन' का खिताब जीत रचा इतिहास

उन्होंने यह भी कहा कि माघ मेले में एक तरफ लोग वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर उसी तरह की सुविधाओं की मांग करते हैं। बिना अनुमति कहीं भी प्रवेश करने पर यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की नहीं होगी। उन्होंने शंकराचार्य से अपील की कि वे इस तरह की परिस्थितियां न बनाएं।

और पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी निजी यात्री बस..यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

वोट खरीदने के आरोपों पर पलटवार करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश में कोई यह बता दे कि वोट खरीदने की दुकान कहां है। उन्होंने इसे बेवजह की बयानबाजी बताया और कहा कि जनता सर्वोपरि है, व्यक्ति नहीं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सभाओं में हजारों लोग जुटते हैं, जो जनता के समर्थन का प्रमाण है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में विद्युत विभाग की 'कातिल' लापरवाही: शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत से भारी हंगामा

कानून व्यवस्था को लेकर राजभर ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अमन-चैन है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में एक भी बड़ा दंगा नहीं हुआ। यदि कहीं कोई घटना होती भी है, तो पुलिस तुरंत सक्रिय होकर 24 से 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है।

उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी कार्रवाई के आरोप लगाते हैं, वे भी खुलेआम घूम रहे हैं। कानून अपना काम सिर्फ गलत करने वालों के खिलाफ करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा रद्द कर कहा कि पश्चिमी विचारों और लिव-इन रिलेशनशिप की अवधारणा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

मुंबई के ओशिवारा  इलाके में हुई हालिया फायरिंग की घटना ने मनोरंजन जगत और पुलिस गलियारों में हलचल मचामहत्वपूर्ण...
Breaking News  मनोरंजन 
ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत कठोर गांव के पास तापी नदी पर बन रहे बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

   काबुल। अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी,...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से किसानों के साथ जैविक खाद प्लांट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर में वाहन चोरी का खुलासा, सरसावा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर बाईक बरामद की

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में वाहन चोरी का खुलासा, सरसावा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर बाईक बरामद की