दिल्ली विधानसभा परिसर को 25-26 जनवरी को तीन-तीन घंटे के लिए जनता के लिए खोला जाएगा : विजेंद्र गुप्ता

On



नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा परिसर को 25 एवं 26 जनवरी को जनता के लिए शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक खोला जाएगा। इस अवसर पर नागरिक 115 वर्ष पुराने ऐतिहासिक विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सकेंगे तथा उन्हें विधानसभा परिसर के महत्वपूर्ण विरासत स्थलों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत दोनों दिनों में एक प्रसिद्ध बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों की जोशीली प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके साथ साहित्य कला परिषद द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सायंकाल के समय विधानसभा परिसर को विशेष रूप से तिरंगे की लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुक उत्सवपूर्ण और देशभक्ति से परिपूर्ण वातावरण को महसूस कर सकेंगे l



दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को एक बयान में दिल्लीवासियों से 25 एवं 26 जनवरी को विधानसभा परिसर में आकर सच्चे देशभक्ति भाव के साथ गणतंत्र दिवस मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक आदर्शों की गौरवपूर्ण यात्रा को स्मरण कराता है। इस अवसर पर विधानसभा का भ्रमण नागरिकों को राष्ट्र के मूल्यों एवं विरासत से और अधिक गहराई से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के मुताबिक नागरिकों को गणतंत्र दिवस समारोह को प्रत्यक्ष रूप से देखने, ऐतिहासिक दिल्ली विधानसभा परिसर की भव्यता और गरिमा का अनुभव करने, उसकी स्थापत्य विरासत को जानने तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोकतांत्रिक शासन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा।

और पढ़ें गुरुवार विशेष: क्या आपकी कुंडली में 'गुरु' हैं बलवान? जानें जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के गुप्त ज्योतिषीय संकेत



देशभक्ति प्रस्तुतियां राष्ट्र के प्रति गर्व, एकता एवं सम्मान की भावना को जागृत करेंगी। इसके साथ ही साहित्य कला परिषद द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को उजागर करेंगे और दर्शकों को देश की विविध परंपराओं एवं साझा सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। ये सभी प्रस्तुतियां मिलकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रीय गौरव एवं सांस्कृतिक सौहार्द को सुदृढ़ करेंगी। गणतंत्र दिवस पर विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। दोनों दिनों में सायं 5 बजे से वैध पहचान पत्र दिखाकर सुरक्षा जांच के उपरांत आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। सचिवालय के मुताबिक ये पहल लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की गहरी और स्थायी भावना विकसित करने तथा उन्हें राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

और पढ़ें सपनों की मायानगरी में नीलम नारायण का उदय: 'मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन' का खिताब जीत रचा इतिहास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न पुलिस थानों को आकर्षक ढंग से सजाया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

आज जब खेती में मुनाफा कम और खर्च ज्यादा होता जा रहा है तब हर किसान कुछ नया करने का...
कृषि 
जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावुक करने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व कप्तान...
खेल  क्रिकेट 
पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस 2026: ड्राइवरों को मिलेगा “पायलट” का सम्मान, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (ए.आई.एम. टी. सी. ) के आह्वान पर राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस पूरे देश में...
दिल्ली NCR  आपकी बात  दिल्ली 
राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस 2026: ड्राइवरों को मिलेगा “पायलट” का सम्मान, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी..सुरक्षा बढ़ाई गई

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में गणतंत्र दिवस से पहले बीती रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी..सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

सीतापुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद में अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीतापुर दौरे के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय में भव्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित होटल के.आर. प्लाजा में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित बी डी बाजोरिया स्कूल ग्राउंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में देश-प्रदेश से पहुंचे साधु-संतों ने हिंदू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”