नशे के सौदागरों पर मुजफ्फरनगर पुलिस का करारा प्रहार, 4 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

मुजफ्फरनगर। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अब नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियां सुरक्षित नहीं हैं। मादक पदार्थों की तस्करी कर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति बनाने वाले शातिर तस्करों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि उनकी करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली गईं।


यह बड़ी कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। थाना मीरापुर क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों—लोकेन्द्र और योगेन्द्र—को पहले ही मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों ने नशे के अवैध धंधे से करोड़ों रुपये कमाकर खुद और परिजनों के नाम पर मुजफ्फरनगर व शामली में कई कीमती संपत्तियां खरीद ली थीं।

और पढ़ें एसजे अपलिफ्ट कबड्डी के संस्थापक संभव जैन की दूरदर्शी पहल से बदली उत्तर प्रदेश कबड्डी की तस्वीर


नशे के सौदागरों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संपत्तियों की गहन जांच कर एनडीपीएस एक्ट के तहत सक्षम प्राधिकारी को रिपोर्ट भेजी। ठोस साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के बाद 22 जनवरी 2026 को सक्षम प्राधिकारी ने चार अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण के आदेश जारी कर दिए।

और पढ़ें मुरिगंगा नदी में डूबा बांग्लादेशी मालवाहक जहाज, सभी 12 नाविक सुरक्षित


जब्त की गई संपत्तियों में शामली की कृषि भूमि, बुढ़ाना कस्बे में मकान व आवासीय भूखंड शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का साफ संदेश है कि नशे से कमाई गई दौलत पर अब कानून की सीधी चोट पड़ेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा और समाज को नशे के जहर से मुक्त कराने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करती रहेगी।

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

प्रयागराज। माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच बीते छह दिनों से चला आ रहा विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न पुलिस थानों को आकर्षक ढंग से सजाया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

आज जब खेती में मुनाफा कम और खर्च ज्यादा होता जा रहा है तब हर किसान कुछ नया करने का...
कृषि 
जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावुक करने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व कप्तान...
खेल  क्रिकेट 
पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

उत्तर प्रदेश

अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

प्रयागराज। माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच बीते छह दिनों से चला आ रहा विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

सीतापुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद में अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीतापुर दौरे के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय में भव्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान