हॉस्टल के भोजन को लेकर मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बवाल, कई थानों की फोर्स पहुंची

On



-इंटर्न डाॅक्टर काे पीटने का वीडियो वायरल , छात्रों ने किया प्रदर्शन , हटाए गए चीफ वार्डन

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के सफेदाबाद स्थित मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शुक्रवार को हॉस्टल के भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। चीफ वार्डन द्वारा एक इंटर्न डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एमबीबीएस छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कॉलेज परिसर में भारी तनाव देखने को मिला।

कॉलेज से ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले प्रभाकर विश्वास अब कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे हैं। शुक्रवार को वह हॉस्टल के खराब भोजन और बदहाली की शिकायत लेकर चीफ वार्डन अवधेश यादव के पास पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाए वार्डन ने इंटर्न डॉक्टर से अभद्र व्यवहार किया जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान चीफ वार्डन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोहे के रॉड से इंटर्न डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए छात्रों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है, जिससे मामला और गंभीर हो गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पूरे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए छात्रों से संवाद किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कॉलेज की चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर डॉ. मधुलिका सिंह भी आनन-फानन मौके पर पहुंची और छात्रों से संवाद कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग पर आरोपी चीफ वार्डन अवधेश यादव को तत्काल पद से हटाने और नए वार्डन को नियुक्त करने की घोषणा की। डॉ. मधुलिका सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे कॉलेज से बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी छात्रों की मां समान हूं और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि घायल छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, उसके सिर पर रॉड के हमले से गहरा घाव हुआ है। पीठ और कंधे पर भी चोट हैं। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें मेरठ के आर्मी बेस कैंप पर अलकायदा की फिदायीन हमले की थी साजिश, यूपी ATS और J&K पुलिस का हाई-अलर्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 जनवरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने के मकसद से क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

उत्तर प्रदेश

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!

कानपुर। जिले से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि प्रदेश के नामी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!