सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी
सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदा नगर निवासी विजय वीर सिंह घई ने बताया कि सात जनवरी को व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया था। लिंक भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट से जुड़ा बताते हुए ज्यादा रिटर्न का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा दिलाया गया कि रकम पूरी तरह सुरक्षित है और कभी भी निकाली जा सकती है।
16 जनवरी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 75 हजार रुपये एक्सिस बैंक के खाते में और 18 जनवरी को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जेएन ट्रेडिंग खाते में 4.5 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह 27.55 लाख रुपये की ठगी गई। पीड़ित ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो पाई। इसके बाद संपर्क करने पर संबंधित लोग फोन और व्हाट्सएप पर जवाब देने से बचने लगे। इस पर पीड़ित को ठगी का पता चला। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
