रोहतक:दो गुटों में खूनी संघर्ष,युवक की तेजधार हथियार से हत्या

On



रोहतक। रोहतक के पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर हुए खूनी संघर्ष में ईट-पत्थर भी चले। झगडे में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने भारी पुलिस बल व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।



घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को पाडा मोहल्ला में मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में जमकर झगडा हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आपस में दोनो गुटों की और से ईट पत्थर तक बरसाए गए। तभी मामले में बीच बचाव करने आए पाडा मोहल्ला निवासी सावन पुत्र सुभाष को युवकों ने चाकू घोंप दिया, जिससे सावन वहीं लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से भाग गए।

और पढ़ें हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 837 अंक उछला



घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल सावन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों में आपस में मामूली कहासुनी हो गई और मामले ने तूल पकड लिया। मृतक सावन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में विद्युत विभाग की 'कातिल' लापरवाही: शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत से भारी हंगामा



पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाडा मोहल्ला में घटना से बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें  पावर प्लांट में विस्फोट, छह लोगों की मौत,चार लोग गंभीर रूप से घायल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न पुलिस थानों को आकर्षक ढंग से सजाया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

आज जब खेती में मुनाफा कम और खर्च ज्यादा होता जा रहा है तब हर किसान कुछ नया करने का...
कृषि 
जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भावुक करने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व कप्तान...
खेल  क्रिकेट 
पीली जर्सी फिर लहराएगी, नेट्स में उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा संकेत

राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस 2026: ड्राइवरों को मिलेगा “पायलट” का सम्मान, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (ए.आई.एम. टी. सी. ) के आह्वान पर राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस पूरे देश में...
दिल्ली NCR  आपकी बात  दिल्ली 
राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस 2026: ड्राइवरों को मिलेगा “पायलट” का सम्मान, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी..सुरक्षा बढ़ाई गई

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में गणतंत्र दिवस से पहले बीती रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी..सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

सीतापुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद में अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीतापुर दौरे के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय में भव्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लाभार्थियों का सम्मान

यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित होटल के.आर. प्लाजा में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूजीसी के 'काले कानून' के खिलाफ सवर्ण समाज ने खोला मोर्चा, 27 से दिल्ली में भरेंगे हुंकार

सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित बी डी बाजोरिया स्कूल ग्राउंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में देश-प्रदेश से पहुंचे साधु-संतों ने हिंदू...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: साधुओं ने एकता का संदेश, “एक होकर रहें, बंटकर नहीं”