स्पंज आयरन प्लांट में धमाका, 6 की मौत, 5 गंभीर, 20 लाख मुआवजे का ऐलान

On



- सभी मृतक बिहार राज्य के थे निवासी-सीएम ने दिए घटना की जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट (रियल इस्पात कंपनी) में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। मृतक बिहार के रहने वाले हैं। फैक्टरी नितेश अग्रवाल की बताई जा रही है। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी तथा घटना की जांच के आदेश दिया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि बकुलाही क्षेत्र में रियल इस्पात कंपनी में सुबह करीब 9:40 बजे बड़ा हादसा हुआ। कोल भट्टी (कोल किल्न) के डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिससे गर्म राख नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में श्रवण कुमार (22वर्ष ), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार,राजदेव कुमार (22वर्ष), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार,जितेन्द्र भुझ्या (37वेश ), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार,बदरी भुझ्या (42वर्ष ), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार,विनय भुइया (40वर्ष ), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार तथा सुंदर भुइया (40), ग्राम गोटीबांध, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार शामिल हैं। जबकि घायलों में कल्पू भुइया (44 वर्ष) ग्राम गोटीबांध थाना डुमरिया जिला गया बिहार,रामू भुइया (34 वर्ष) ग्राम देवरी थाना डुमरिया जिला गया बिहार,शबीर अंसारी (34 वर्ष) ग्राम राजहरा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड,मुमताज अंसारी (26 वर्ष) ग्राम राजहरा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड तथा शराफत अंसारी (32 वर्ष )ग्राम राजहरा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड शामिल हैं। यह सभी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है।

कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद रही। रियल स्टील प्लांट को सील कर दिया गया है। प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 6 लोगों की बर्न इंजरी से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह की शिफ्ट में 50 से ज्यादा मजदूर काम पर मौजूद थे। सभी मजदूरों का एक-एक कर सत्यापन किया जा रहा है। इस्पात कारखाना में कुल 500 मजदूर काम करते हैं, जिसमें 400 स्थायी मजदूर है और 100 मजदूर ठेका मजदूर के रूप में काम करते हैं।

प्लांट के मालिक नितेश अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह हाउस कीपिंग का काम चल रहा था। तभी डीएससी में डस्ट मटेरियल गिरा, जो काफी गर्म रहता है। मटेरियल नीचे काम कर रहे लोगों के ऊपर गिरने से ये हादसा हो गया। प्रबंधन ने कहा कि सरकारी नियमों के साथ कंपनी की ओर से मृतकों और प्रभावितों के परिजनों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 जनवरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने के मकसद से क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

उत्तर प्रदेश

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!

कानपुर। जिले से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि प्रदेश के नामी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!