हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 837 अंक उछला
नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 836.72 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 82,746.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237.65 अंक यानी 0.94 फीसदी बढ़कर 25,395.15 अंक पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में इस जबरदस्त तेजी के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा फैसला है, जिसने गुरुवार को दुनियाभर के निवेशकों को बड़ी राहत दी है। राष्ट्रपित ट्रंप ने यूरोपीय नाटो देशों पर नए टैक्स (टैरिफ) लगाने की धमकी को वापस ले लिया है। इसका असर आज एशियाई बाजार पर भी दिखा। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 12 पैसे की बढ़त हासिल करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.53 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 75.00 अंक गिरकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां