चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक 10 लेन चौड़ी मॉडल रोड का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम बैरियर दो से शुरू हो गया है। सड़क बनने के बाद शहर से एयरपोर्ट तक की दूरी महज 10 मिनट में तय की जा सकेगी।
पहले इस मार्ग को आठ लेन बनाने की योजना थी। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे 10 लेन करने का निर्णय लिया गया। सड़क के दोनों ओर पांच-पांच लेन होंगी, जिससे भारी वाहनों और सामान्य ट्रैफिक को अलग-अलग जगह मिलेगी। जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मुख्य सड़क के साथ दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी, ताकि स्थानीय आवागमन प्रभावित न हो।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए. ने बताया कि सेटेलाइट से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 10 किलोमीटर और बड़ा बाइपास करीब 12 किलोमीटर है। सड़क चौड़ी होने के बाद यह दूरी 10 मिनट में पूरी हो सकेगी। सड़क के दोनों तरफ सीसी इंटरलॉकिंग, आरसीसी ड्रेन और इन्हीं ड्रेनों में बिजली व संचार सेवाओं की केबल डाली जाएगी। प्रमुख चौराहों पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक निर्बाध रहेगा।
सड़क चौड़ीकरण से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। फिलहाल संकरी सड़क के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस परियोजना से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट से शहर तक कम समय में पहुंचने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच जाने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
