पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी..सुरक्षा बढ़ाई गई

On



चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में गणतंत्र दिवस से पहले बीती रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट घायल हुआ है। इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं। रोपड़ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नानक सिंह ने बताया कि धमाका तेज था लेकिन अभी इसे आतंकी हमला नहीं कहा जाता। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को रेलवे ट्रैक को सुचारू रूप से दोबारा चालू कर दिया गया है।



डीआईजी सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि इनपुट के हिसाब से नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने मुस्तैदी के साथ काम किया। रात को अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची। इंटर एजेंसी कोआर्डिनेशन भी चल रही है। बाकी एजेंसियों के साथ भी बात चल रही है। इसको साइंटिफिक तरीके से चेक कर रहे हैं, जो भी लोग इसमें शामिल होंगे या इसके पीछे हैं जरूर पकड़े जाएंगे। डीआईजी ने बताया कि इसमें कोई प्रॉपर्टी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है। चालक को थोड़ी इंजरी है। उसके चेहरे पर छोटा कट है। ट्रैक पर भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। रणजीत सिंह जम्मू नामक व्यक्ति ने वायरल एक पत्र में लिखा कि वह पैसेंजर ट्रेन में भी धमाका कर सकते थे, लेकिन उनका मकसद किसी का नुकसान करना नहीं था। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। खालिस्तान बनने तक हम चुप नहीं बैठेंगे, हमारा संघर्ष चलता रहेगा।

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है, जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कहा जाता है। मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटक के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। रेलवे ट्रैक और उसमें लगे स्लीपर के टुकड़े हो गए। धमाके के कारण मालगाड़ी के इंजन चालक को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

और पढ़ें यूईएफए चैंपियंस लीग: लोपेज के दो गोल, बार्सिलोना ने स्लाविया प्राग को 4-2 से हराया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा रद्द कर कहा कि पश्चिमी विचारों और लिव-इन रिलेशनशिप की अवधारणा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

मुंबई के ओशिवारा  इलाके में हुई हालिया फायरिंग की घटना ने मनोरंजन जगत और पुलिस गलियारों में हलचल मचामहत्वपूर्ण...
Breaking News  मनोरंजन 
ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत कठोर गांव के पास तापी नदी पर बन रहे बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

   काबुल। अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी,...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से किसानों के साथ जैविक खाद प्लांट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर में वाहन चोरी का खुलासा, सरसावा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर बाईक बरामद की

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में वाहन चोरी का खुलासा, सरसावा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर बाईक बरामद की