सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से किसानों के साथ जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 04 अभियुक्तो द्वारा अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति में शामिल एक कार महेन्द्रा, एक कार हुंडई व 16 लाख रूपये की नगदी को कुर्क किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति को जब्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साईन्स कम्पनी के नाम से जैविद खाद प्लांट लगाने को लेकर लोगो से धोखाधडी करने वाले चार अभियुक्तों सुशील कुमार पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम विलासपुर थाना गंगोह सहारनपुर हाल न्यू आवास विकास कालोनी थाना सदर बाजार, संजीव कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम बालू माजरा निवासी बड़गांव, भंवर सिंह पुत्र महीपाल निवासी ग्राम रणदेवा थाना नकुड़, अमित धीमान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम असदपुर थाना सरसावा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
थाना नानौता प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अभियुक्तों द्वारा धोखाधडी कर अपराध से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 107 बीएनएसएस की जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु न्यायालय मे रिपोर्ट प्रेषित करते हुए विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिह द्वारा सशक्त पैरवी की गयी, जिस पर न्यायालय ने अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति कुर्क किए जाने के आदेश पारित किए। जिसके तहत थाना नानौता पुलिस ने आज चारो अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति एक कार महेन्द्रा, एक कार हुंडई व 16 लाख रूपये की नगदी को अन्तर्गत धारा 107 बीएनएसएस के तहत जब्त करने की कार्रवाई की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
