प्रेम प्रसंग में की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आराेपित पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में बीते दिनाें एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी काे उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आराेपिताें के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, खोखा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र ने हत्याकांड काे लेकर बताया कि बेला थाना के मंडी रोड निवासी अरविन्द कुमार की घर पर गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर 19 जनवरी को थाना बेला में मु0अ0सं0 09/26 धारा 103(1)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी के अनुसार 17 जनवरी को उसका भाई अरविन्द कुमार एक महिला के दाह संस्कार से लौटने के बाद नौविहार कार्यक्रम में रुका था। देर रात घर पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की जांच क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में करते हुए थाना बेला, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी योगेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें प्रेमी की गिरफ्तारी बीती रात 22 जनवरी को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग के दौरान सूचना पर आराेपित योगेन्द्र शाक्य काे पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आराेपित प्रेमी योगेन्द्र शाक्य ने बताया कि उसके और प्रिया के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। जब मृतक अरविन्द कुमार को इस संबंध की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगा। इसी के चलते दोनों ने मिलकर अरविन्द की हत्या की योजना बनाई। घटना की रात प्रिया ने योगेन्द्र को घर में छुपा दिया और नशे की हालत में सो रहे अरविन्द की गोली मारकर हत्या कर दी। आराेपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
