मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दिल्ली का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, दो अधिकारियों के बुलेट प्रूफ जाकेट में भी लगी गोली
फिरोजाबाद। दिल्ली व थाना टूंडला पुलिस टीम ने आज फिरोजाबाद जिले के टूंडला में एक मुठभेड़ में गोली चलने से घायल 50 हजार के इनामी शातिर अभियुक्त अविनाश उर्फ जानू को गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे दाे पुलिस अफसराें के बुलेट प्रूफ जेकेट में गाेलियां लगी। इस अभियुक्त ने दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला कर सरकारी पिस्टल लूटी थी।
इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अविनाश उर्फ जानू के थाना क्षेत्र टूण्डला में होने की संभावना पर दिल्ली पुलिस की दक्षिणी पश्चिमी जिले की ऑपरेशन सेल की टीम थाना टूंडला पर आयी। दाेनाें पुलिस टीमाें ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस टीम शमशान घाट के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को देखकर अभियुक्त अविनाश उर्फ जानू ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिससे दिल्ली पुलिस के एसीपी मेलविन वार्गिस तथा निरीक्षक रामकुमार स्पेशल आपरेशन सेल दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली की पहनी बुलट प्रुफ जाकेट में गोली लगी। जिससे बाल बाल बच गये। पुलिस टीम ने अभियुक्त अविनाश उर्फ जानू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटी हुई एक सरकारी पिस्टल मय 03 खोखा कारतूस 9MM, एक मोबाइल मोटोरोला, स्कूटी नम्बर DL3SFK 6294 के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश उर्फ जानू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
