अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल
काबुल। अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 110 अन्य घायल हो गये। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को हिमपात और मूसलाधार बारिश से 458 घरों को पूर्ण या आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। ये आंकड़े शुरुआती हैं और कई क्षेत्रों में जान-माल के नुकसान का अब भी आंकलन किया जा रहा है जिससे इन आंकड़ों में बदलाव अभी संभव है।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिनों में अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में ठंडे तापमान और भारी हिमपात के कारण राजमार्ग और सड़कें बंद हो गयी हैं। इसमें काबुल और कई प्रांतों को जोड़ने वाली अहम सड़कें भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
