राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकाेका मामले में आरोपित मनोज यादव के खिलाफ पूरक चार्जशीट पर लिया संज्ञान

On



नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका के मामले में आरोपित और आम आदमी पार्टी नेता नरेश बाल्यान से जुड़े मनोज यादव ऊर्फ कैरा के खिलाफ दिल्ली पुलिस की पांचवी पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। शनिवार काे स्पेशल जज विशाल गोगने ने मनोज यादव को 30 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने मनोज यादव ऊर्फ कैरा के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के आरोपों के तहत चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। चार्जशीट में मनोज यादव को संगठित अपराध गिरोह का सदस्य बताया गया है। ये गिरोह कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू संचालित करता है। कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू फिलहाल फरार है। दिल्ली पुलिस की जांच में मनोज यादव के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों के कई एफआईआर दर्ज होने का पता चला।

दिल्ली पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को मनोज यादव के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। 4 अक्टूबर 2025 को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज दाखिल की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू व अमरदीप लोचाब के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी।

कोर्ट ने 15 जुलाई 2025 को दिल्ली पुलिस की ओर से दायर तीसरे पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। दिल्ली पुलिस के तीसरे चार्जशीट में विकास गहलोत की पत्नी विनीता पर आरोप लगाया है कि उसने 17 अप्रैल, 2025 को अपने पति के निर्देश पर उसके घर से एक रिश्तेदार के घर पर हथियारों को पहुंचवाया था। दिल्ली पुलिस ने इन हथियारों को विकास गहलोत के रिश्तेदार के घर से बरामद किया था।

और पढ़ें सपनों की मायानगरी में नीलम नारायण का उदय: 'मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन' का खिताब जीत रचा इतिहास

कोर्ट ने नरेश बाल्यान के अलावा जिन आरोपितों के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था उनमें साहिल ऊर्फ पोली, विजय ऊर्फ कालू और ज्योति प्रकाश ऊर्फ बाबा शामिल हैं। कोर्ट ने इन आरोपितों के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के तहत संज्ञान लिया था। कोर्ट ने 24 फरवरी, 2025 को आरोपित रितिक पीटर के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया था। वसूली के मामले में 4 दिसंबर, 2024 को नरेश बाल्यान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, वसूली के मामले में नरेश बाल्यान को 30 नवंबर 2024 की रात में गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें अचानक मुज़फ्फरनगर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, बोले- आंदोलनकारियों और बलिदानियों की शहादत का है क्षेत्र

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर के बीच बातचीत का मामला 2023 का है। इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है। कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में ही रह रहा है। कपिल सांगवान और नरेश बाल्यान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं। कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है। कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है। नरेश बाल्यान ने 2015 और 2019 में उत्तम नगर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।


और पढ़ें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का व्यवहार संत जैसा नहींः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन: मंत्री जसवंत

सहारनपुर। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हम सबके लिए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन: मंत्री जसवंत

अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

प्रयागराज। माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच बीते छह दिनों से चला आ रहा विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न पुलिस थानों को आकर्षक ढंग से सजाया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रोशनी से जगमगाए थाने, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सजावट, खालापार थाना रहा आकर्षण का केंद्र

जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

आज जब खेती में मुनाफा कम और खर्च ज्यादा होता जा रहा है तब हर किसान कुछ नया करने का...
कृषि 
जुकिनी की खेती से बदलेगी किस्मत कम समय में बनेगी शानदार आमदनी , नई नकदी फसल किसानों की नई उम्मीद

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन: मंत्री जसवंत

सहारनपुर। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हम सबके लिए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन: मंत्री जसवंत

अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

प्रयागराज। माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच बीते छह दिनों से चला आ रहा विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अविमुश्वरानंद को जान का खतरा, आसपास घूम रहे गुंडे, शिविर में CCTV लगवाए- शिष्य

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंचायत चुनाव समय पर होंगे, शंकराचार्य सरकार से न टकराएं: ओम प्रकाश राजभर

सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!

सीतापुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद में अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीतापुर दौरे के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीतापुर में इमरान मसूद का विस्फोटक बयान: अब शंकराचार्य भी बीजेपी के टारगेट पर!