उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन: मंत्री जसवंत

सहारनपुर। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हम सबके लिए गौरवशाली एवं प्रेरणादायी दिवस है। उन्हांेने कहा कि यह श्री राम और श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। यह अवतारों की भूमि है। यह गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी, रविदास, लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय, चन्द्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमि है। उत्तर प्रदेश विचार, संघर्ष एवं अध्यातम की धरती है। उत्तर प्रदेश विरासत और विकास की भूमि है। आज उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।


मंत्री जसवंत सैनी आज यहां जनमंच सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने दुनिया में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण पेश किया है। इसी के साथ हाईवे, एक्सप्रेसवे, ऐयरपोर्ट, मेट्रो, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए किर्तीमान स्थापित कर रहा है। आज सरकार एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज एवं एक मण्डल एक विश्वविद्यालय की दिशा में कार्य कर रही है।
जसवंत सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार, किसानों की आय में बढोत्तरी, गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मिलकर भ्रष्टाचार, हिंसा व भेदभाव के विरूद्ध खडे होकर शिक्षा व सदभाव को अपनाकर सामाजिक सदभाव के साथ उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाते हुए स्वदेशी से स्वावलम्बन की ओर बढें।
महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को मुख्यंमत्री के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कृषि एवं संस्कृति की विविधता वाला प्रदेश है। यह ज्ञान और अध्यात्म की भूमि है। हम सभी प्रदेश को आगे ले जाकर देश को सर्वाेच्च शिखर पर पंहुचाने का प्रण लें।
विधायक नगर राजीव गुम्बर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सबसे खुशहाल प्रदेश है। प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। विकास एवं कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम ने बच्चों द्वारा दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था रोल मॉडल है। सभी की निगाहें हमारी तरफ है। सहारनपुर विकास की नई धरा को छू रहा है। सहारनपुर छात्रों के लिए शिक्षा का हब बन गया है। यहां पर विश्वविद्यालय के साथ-साथ एयरपोर्ट, हाईवे, मेडिकल कॉलेज सभी समग्र विकास के साधन उपलब्ध है।

और पढ़ें सहारनपुर में गैस टंकी चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार, ई-रिक्शा बरामद


विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी ने कहा कि आज यूपी भारत का नम्बर वन प्रदेश है। वैश्विक प्रगति के लिए गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला से होकर जाना पड़ता है, जोकि आज संभव है। भारत के विकसित देश होने में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा योगदान देने वाला प्रदेश बनेगा।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में योगदान देना हम सबका सौभाग्य है। उत्तर प्रदेश अपने बेहतर कार्यों के कारण आज प्रगतिशील राज्य के रूप में जाना जा रहा है। उन्होने कल होने वाले मतदाता दिवस एवं पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्राम प्रधान चकवाली श्रीमती सविता देवी, ग्राम प्रधान विजना खेडी श्रीमती दीपा चौधरी, ग्राम प्रधान शिकलाना श्रीमती कोमल देवी, ग्राम प्रधान दौलतपुर प्रेमचन्द सैनी, ग्राम प्रधान मनोहरा नितीश कुमार को पुरस्कृत किया गया। कृषि विभाग से कृषक धन्नजय शर्मा, संयज सैनी, पूनम, चरण सिंह, अजब सिंह, प्रमोद, रविन्द्र कुमार, मदनलाल सैनी, जिला उद्योग केन्द्र से प्रमुख उद्यमी एवं निर्यातकों में श्रीमती शैली साहनी, लोकेश अग्रवाल, मौ.सारिक सिद्दकी, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग से छात्र शेखर, प्रियांशु, वंशिका, अविका, सिमरन एवं शिक्षक अनुज वर्मा तथा हकीमुद्दीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें मेरठ और पश्चिम यूपी में मौसम की पलटी: 22-23 जनवरी को तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली-तड़ित तूफान का अलर्ट


उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रदर्शनिया लगाई गयी। नगर निगम, कृषि, मिशन शक्ति, बैंक, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पर्यटन, पशुपालन, विश्वविद्यालय, स्टार्ट अप इण्डिया आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए।

और पढ़ें सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 441 ग्राम चरस बरामद


इस अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ.रूपेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, नगर आयुक्त शिपु गिरी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल, पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, सहित जनपद स्तर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, सुरेन्द्र चौहान, राकेश शर्मा, पत्रकार बंधु, अध्यापकगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।          

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा रद्द कर कहा कि पश्चिमी विचारों और लिव-इन रिलेशनशिप की अवधारणा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते टूटने के बाद बलात्कार के मुकदमे दर्ज करना गलत, आजीवन कारावास की सजा रद्द

ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

मुंबई के ओशिवारा  इलाके में हुई हालिया फायरिंग की घटना ने मनोरंजन जगत और पुलिस गलियारों में हलचल मचामहत्वपूर्ण...
Breaking News  मनोरंजन 
ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके का नाम आया सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग

सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

सूरत। गुजरात के सूरत कठोर गांव के पास तापी नदी पर बन रहे बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
सूरत में बुलेट ट्रेन ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, नाव पर लोहे की प्लेट गिरने से पिता-पुत्र की मौत

अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

   काबुल। अफगानिस्तान में हाल में भारी हिमपात और बारिश के कारण कम से कम 61 लोगों की मौत हो गयी,...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान में हाहाकार: बारिश, हिमपात के कारण 61 मरे, 110 घायल

उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

   वाराणसी। वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार के एक मकान में शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच हिरासत में

सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 2 दिन से लापता मेडिकल छात्रा का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से किसानों के साथ जैविक खाद प्लांट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने जैविक खाद लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की अवैध संपत्ति कुर्क की