मेरठ और पश्चिम यूपी में मौसम की पलटी: 22-23 जनवरी को तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली-तड़ित तूफान का अलर्ट
मेरठ। कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब मौसम एक बार फिर से पलटी मारने की तैयारी में है। आईएमडी ने दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में आज से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश के बीच तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बिजली चमकेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज 22 जनवरी की शाम या रात से बारिश की शुरुआत की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 जनवरी को बारिश में कमी के बाद 25 जनवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मौसम बारिश के बाद बदल जाएगा। आज शाम से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
दिन के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक बारिश और खराब मौसम के चलते तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है और दो दिनों बाद फिर से इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बागपत और बुलंदशहर में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
आईएमडी के जारी निर्देशों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पश्चिमी जिलों में बादल छाने की संभावना है। बारिश का सिलसिला फिलहाल एक के बाद एक नए सिस्टम सक्रिय होने से शुरू होगा। अगले सप्ताह एक और सिस्टम प्रभावी होगा। जिससे 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
