बुलंदशहर : मुठभेड़ में तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल,अवैध हथियार बरामद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में थाना अनूपशहर पुलिस ने बीती देर रात बुधवार को मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपित गैंगस्टर हैं। इस कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपित घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह ने बताया कि बीती रात थाना अनूपशहर पुलिस अलीगढ़ चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा किया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे बदमाश को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कांबिंग में दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पैर में गोली लगने से हनी वर्मा और अनुज वर्मा घायल हुए हैं और उन पर 25—25 हजार का इनाम घोषित है। जबकि तीसरे की पहचान साथी अरविन्द निषाद के रुप में हुई है। तीनों आरोपित गैंगस्टर है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनुज वर्मा पर 17 मुक़दमें और हनी वर्मा पर 12 मुक़दमें दर्ज हैं। इनमें टप्पेबाज़ी, छिनैती, लूट और डकैती समेत अन्य अपराधिक मामले शामिल हैं। दोनों घायलों आरोपितों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस और बाइक बरामद करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
