संभल में 48 घंटे में दूसरी बार CJM का फेरबदल: आदित्य सिंह का ट्रांसफर, दीपक कुमार जायसवाल संभल के नए CJM

On

संभल। जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती में 48 घंटे के भीतर फिर बदलाव हुआ है। अब कौशांबी के दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया CJM बनाया गया है। इससे पहले आदित्य सिंह को दो दिन पहले ही प्रमोशन के बाद CJM संभल बनाया गया था, लेकिन उन्हें सिविल जज सीनियर डिवीजन, चंदौसी भेज दिया गया। नावेद अख्तर को जूनियर डिवीजन जज से अपर सीनियर डिवीजन सिविल जज, चंदौसी नियुक्त किया गया।

आदित्य सिंह के ट्रांसफर से पहले संभल में विभांशु सुधीर CJM थे। उन्होंने संभल के श्री हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद मामले पर सर्वे का आदेश दिया था। इसके अलावा, उन्होंने संभल हिंसा के दौरान ASP अनुज चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए थे। विभांशु सुधीर का ट्रांसफर सुल्तानपुर भेज दिया गया, जिससे वकीलों में भारी नाराजगी हुई। वकीलों ने चंदौसी कोतवाली के पास प्रदर्शन कर इसे न्याय की हत्या बताया और हाईकोर्ट से ट्रांसफर रद्द करने की मांग की।

और पढ़ें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के 11 साल: पीएम मोदी बोले- देश की बेटियां बना रही हैं नए रिकॉर्ड

वकील रोशन सिंह यादव ने कहा कि अच्छे लोगों को इस तरह की सजा नहीं दी जानी चाहिए। पूर्व बार अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि विभांशु सुधीर जिले में न्याय व्यवस्था के लिए बेहतरीन काम कर रहे थे और उनके कार्यकाल में फैसले समय पर हो रहे थे। पुलिस और ASP के खिलाफ आदेश देने के कारण उनका ट्रांसफर किया गया।

और पढ़ें न्यूजीलैंड में भीषण भूस्खलन से हड़कंप, हॉलिडे पार्क तबाह; बच्चे समेत कई लोग लापता

विभांशु सुधीर ने 2013 में सुल्तानपुर में एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन के रूप में सेवाएं दीं। 2015 में वे सिविल जज मुसाफिरखाना-सुल्तानपुर बने। इसके बाद उन्होंने एटा, मुरादाबाद, चंदौली और गाजियाबाद में सेवाएं दी। सितंबर 2025 में उन्हें संभल के चंदौसी में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया था।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 'अज्ञात बीमारी' का तांडव: 40 से अधिक पशुओं की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में डूबे पशुपालक!

संभल में CJM का लगातार फेरबदल और वकीलों की नाराजगी यह दर्शाती है कि जिले में न्यायिक व्यवस्था और प्रशासनिक दबाव को लेकर विवाद जारी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष जाड़े की छुट्टियां तय समय से...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को बुलाने वाले आदेश भी हुए निरस्त

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज (23 जनवरी) को ‘ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’ का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है