ग्रामीण चिकित्सक की हत्या मामले मे 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

On



नवादा। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडीहारी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के ही रहने वाले ग्रामीण चिकित्सक अशोक मिस्त्री की गला रेतकर और उसके बाद जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शनिवार तक पुलिस को इस जघन्य हत्याकांड के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। मृतक गोडीहारी गांव निवासी अशोक मिस्त्री कोसी गांव में पिछले करीब दस वर्षों से क्लीनिक खोलकर ग्रामीणों का इलाज कर रहे थे।



मृतक के पिता राजेंद्र मिस्त्री ने बताया कि अशोक रोज की तरह गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को खोजबीन तेज की गई। शुक्रवार की दोपहर परिजन को सूचना मिली कि गांव से दूर के खेत मे एक अधजली लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। राजेंद्र मिस्त्री के अनुसार, उनके बेटे का सिर धड़ से अलग था और शव को जलाने की कोशिश की गई थी। यह दृश्य इतना भयावह था कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

और पढ़ें न्यूजीलैंड में भीषण भूस्खलन से हड़कंप, हॉलिडे पार्क तबाह; बच्चे समेत कई लोग लापता



घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान भी शरीर पर गहरी चोटों और जलाए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतक के पिता राजेंद्र मिस्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीधा-सादा और मिलनसार व्यक्ति था, जो केवल मरीजों की सेवा करता था। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति की इस तरह बेरहमी से हत्या किया जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। इस वारदात ने उनके परिवार को अंदर से तोड़ कर रख दिया है।

और पढ़ें एसजे अपलिफ्ट कबड्डी के संस्थापक संभव जैन की दूरदर्शी पहल से बदली उत्तर प्रदेश कबड्डी की तस्वीर

इस मामले में नवादा के एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल का गठन किया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, इस नृशंस हत्या के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में आज तक इस तरह की वीभत्स हत्या की घटना नहीं हुई थी। लोगों में डर के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर उठी आवाज, एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 जनवरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने के मकसद से क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

उत्तर प्रदेश

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!

कानपुर। जिले से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि प्रदेश के नामी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!