लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

On

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर दिया। यूपी दिवस समारोह के मंच से उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं, जो प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकतीं। शाह ने जनता से अपील की कि 2027 में इन दलों को रिजेक्ट कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं।

अमित शाह 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC)’ योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

और पढ़ें मेरठ: गैंगस्टर एक्ट के तहत कुख्यात उधम सिंह को 3 साल कारावास एवं 20 हजार रुपए का अर्थदण्ड

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा पंडाल

और पढ़ें चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं..जानें इसके फायदे

शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ की। उन्होंने लखनऊ की जनता से कहा—“आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है?”
इसके बाद पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा।

और पढ़ें मुरादाबाद में ऑनर किलिंग से दहला इलाका; प्रेमी युगल की हत्या कर नदी किनारे गाड़े शव

मोदी-योगी की जोड़ी की जमकर तारीफ

गृह मंत्री ने कहा,
“ऊपर नरेंद्र मोदी और नीचे योगी आदित्यनाथ—इन दोनों ने उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को तराशकर देश के सामने पेश किया है।”
उन्होंने बताया कि प्रदेश में नेशनल हाईवे का जाल, सबसे ज्यादा एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण जैसी उपलब्धियां भाजपा सरकार की देन हैं।

शाह ने दावा किया कि योगी सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचार हटाया, कानून व्यवस्था को ‘चौक-चौबंद’ किया और गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि आज हर गांव में बिजली है और औसतन 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

जात-पात से ऊपर उठकर वोट देने की अपील

अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा—
“जात-पात से ऊपर उठकर वंशवादी पार्टियों को नकारिए और 2027 में फिर से भाजपा का कमल खिलाइए। प्रदेश की सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।”

सीएम योगी ने पढ़ा पीएम मोदी का संदेश

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने 2017 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय अमित शाह को देते हुए 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

पाँच विभूतियां हुईं सम्मानित

इस अवसर पर अमित शाह ने हरिओम पंवार, शुभांशु शुक्ला सहित पाँच लोगों को विशेष सम्मान से नवाजा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 जनवरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाये रखने के मकसद से क्षेत्र...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 26 जनवरी सुरक्षा अभियान: 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और शराब बरामद

उत्तर प्रदेश

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!

कानपुर। जिले से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि प्रदेश के नामी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर का हैलेट अस्पताल बना डॉग हॉस्टल? जच्चा-बच्चा वार्ड में घूमते आवारा कुत्ते!