मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार
मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृत बेटी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत बेटी को सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर छिपाया गया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अपहरण के पीछे की मंशा, अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां