मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर में नई बहस और सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस कैफे को एक दिन पहले तक पुलिस पूरी तरह “सब साफ” बताते हुए क्लीन चिट दे रही थी, उसी कैफे को अब संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में सील कर दिया गया है। पुलिस की इस पलटी ने उसकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय कुमार मिश्रा  और अचिंत मित्तल आदि ने कुछ अन्य लोगों के साथ नई मंडी में गौशाला रोड पर स्थित गुप्ता कैफे पर धावा बोला था। संजय मिश्रा का आरोप था कि कैफे में लंबे समय से संदिग्ध और अश्लील गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उनका कहना था कि युवक-युवतियां घंटों के हिसाब से केबिन किराए पर लेकर आपत्तिजनक हरकतें करते हैं और मौके पर इसके सबूत भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग

इस दौरान भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि एक युवती भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गई थी। घटना के बाद मोहल्ले में भारी हंगामा भी हुआ था ।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब नई मंडी के सीओ राजकुमार साव मीडिया के सामने आए और गुप्ता कैफे को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी। सीओ ने पूरे मामले को फर्जी करार देते हुए कहा कि जांच में कोई आपत्तिजनक गतिविधि या सामग्री नहीं मिली है और कैफे पूरी तरह साफ-सुथरा है।उन्होंने बताया था कि पुलिस ने कैफ़े और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खँगाला है कहीं भी कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है 

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में पिछड़े परिवार के साथ किया गया अन्याय, पांच जिलों में लगेंगे "भाजपा सरकार बहिष्कार" के पोस्टर

पुलिस के इस बयान के बाद शहर में चर्चाएं तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर पुलिस पर सवाल उठने लगे । यह बात सामने आने लगी कि गुप्ता कैफे का मालिक एक मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है और मंत्री के दबाव में पुलिस ने कैफे को जल्दबाजी में क्लीन चिट दे दी।
इसी बीच सवाल उठने लगे कि जब मौके पर मौजूद लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति और सामग्री देखने का दावा किया, तो पुलिस ने बिना ठोस कार्रवाई के आनन फ़ानन में ही क्लीन चिट कैसे दे दी ?

मामला मीडिया की सुर्खियों में आने और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर बड़ा मोड़ आया। पुलिस ने अपना रुख बदलते हुए गुप्ता कैफे को सील कर दिया। 

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर स्वयं मौके पर पहुंचे और कैफे को सील करने की कार्रवाई की गई।

अब वही सीओ राजकुमार साव कह रहे हैं कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर गुप्ता कैफे को सील किया गया है। पुलिस के इस बदले हुए बयान ने पूरे प्रकरण को और अधिक संदेहास्पद बना दिया है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर कैफे में सब कुछ साफ था, तो उसे सील क्यों किया गया?
और अगर वहां गड़बड़ी थी, तो फिर पहले क्लीन चिट किस आधार पर दी गई?

सीओ ने बताया कि गुप्ता कैफ़े के साथ ही पचेंडा रोड पर स्थित होटल रोज़ इन को भी सील कर दिया गया है । उसके दो मालिकों को भी जेल भेज दिया गया है । उन्होंने दावा किया है कि मुजफ्फरनगर में ऐसी किसी भी गतिविधि को चलने नहीं दिया जाएगा ।

बहरहाल, गुप्ता कैफे मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस की इस पलटी ने न केवल मामले को उलझा दिया है, बल्कि पुलिस की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब शहर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह कार्रवाई सच की जीत साबित होती है या फिर दबाव के बाद उठाया गया कदम बनकर रह जाती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

   मुज़फ़्फरनगर। जनपद में आगामी पर्वों और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय