केंद्रीय बजट में महिलाओं और बच्चों पर फोकस, जेंडर बजट बढ़कर 9.37 प्रतिशत

On



नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026–27 में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को केंद्र में रखा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बजट का स्वागत करते हुए इसे महिला-नेतृत्व वाले विकास और बच्चों के कल्याण को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि देश के विकास की असली ताकत हैं। बजट के मुताबिक, कुल केंद्रीय बजट में जेंडर बजट की हिस्सेदारी बढ़कर 9.37 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.86 प्रतिशत थी।

 

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियन ओपन: राफेल नडाल 'नाइट ऑफ लेजेंड्स' इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचे

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में एसएसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना बुजुर्गों का हाल; उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

अन्नपूर्णा देवी ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए 5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। इस राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आजीविका और देखभाल सेवाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  भारत, फ्रांस ने एआई इम्पैक्ट समिट को ग्लोबल साउथ के लिए बताया मील का पत्थर

 

रोजगार और स्किलिंग को मिलेगी नई रफ्तार

बजट में केयर सेक्टर को रोजगार का बड़ा जरिया माना गया है। इसके तहत बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे खासतौर पर महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल संस्थानों का विस्तार किया जाएगा। सरकारी और निजी भागीदारी से नए संस्थान खोले जाएंगे और पुराने संस्थानों को मजबूत किया जाएगा।

 

महिला उद्यमियों को बाजार और पहचान

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए बजट में शी (सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) मार्ट्स की घोषणा की गई है। ये मार्ट्स महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराएंगे। इससे महिलाओं को उद्यमी बनने और दूसरों को रोजगार देने का अवसर मिलेगा।

बजट में मछली पालन, हथकरघा, हस्तशिल्प और खादी जैसे क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को भी विशेष सहायता देने की बात कही गई है, जिससे पारंपरिक व्यवसायों को नई ताकत मिलेगी।

 


दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल

केंद्रीय बजट में दिव्यांगजनों के लिए भी कई नई योजनाएं शामिल की गई हैं। इनमें रोजगार से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना और पीएम दिव्याशा केंद्रों को आधुनिक बनाना शामिल है। सरकार का दावा है कि इससे दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता और सम्मान बढ़ेगा।

 

मानसिक स्वास्थ्य और आपात सेवाओं पर जोर

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निमहंस -2 की स्थापना और रांची व तेजपुर के मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा हर जिले में 24 घंटे ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

 

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा

उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बजट में हर जिले में स्टेम संस्थानों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे दूर-दराज के इलाकों की छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी और ड्रॉप-आउट की समस्या कम होगी।

 

सरकार का कहना

सरकार के अनुसार केंद्रीय बजट 2026–27 सामाजिक और आर्थिक विकास को साथ-साथ आगे बढ़ाने वाला है। महिलाओं और बच्चों को केंद्र में रखकर किए गए ये प्रावधान विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे।


आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

   मुज़फ़्फरनगर। जनपद में आगामी पर्वों और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय