मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त, जिलाधिकारी बोले- सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
मुज़फ़्फरनगर। जनपद में आगामी पर्वों और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड़ पर है। रविवार की देर शाम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने भारी पुलिस बल और दंगा नियंत्रण दस्ते के साथ नगर के अति-संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ निकले पुलिस और प्रशासनिक अमले ने फ्लैग मार्च के जरिए जहां अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, वहीं आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया। आगामी शब-ए-बारात के दृष्टिगत डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने थाना खालापार व कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों और संवेदनशील गलियों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने न केवल मार्च किया, बल्कि गलियों में खड़े स्थानीय लोगों और दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
सोशल मीडिया पर 'डिजिटल' सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मातहतों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया की हर पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले या भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "डिजिटल दुनिया की हर हलचल पर हमारी एलआईयू (LIU) और साइबर सेल की नज़र है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ रासुका (NSA) जैसी कठोर कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा।"
पुलिस बल को मुस्तैदी के निर्देश ]
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। गश्त के दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार और थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां