राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'
तीर मारकर मेरी आंख फोड़ दी, इलाज न कराने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मंचन के दौरान यह युद्ध ऐसा उलझा कि मामला थाने की दहलीज तक जा पहुंचा। रामलीला के मंच पर 'राम' द्वारा चलाया गया एक तीर 'रावण' के मुकुट के बजाय उसकी आंख में जा धंसा। अब घायल कलाकार ने 'राम' की भूमिका निभाने वाले युवक और कमेटी के खिलाफ गंभीर धाराओं सहित SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
यह अनोखा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है। यहाँ 13 नवंबर 2025 को रामलीला का मंचन चल रहा था। अंतिम दिन भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य फिल्माया जा रहा था। मंच पर राम बने नैतिक पांडेय और रावण बने सुनील कुमार आमने-सामने थे। दृश्य के अनुसार राम को तीर चलाकर रावण का मुकुट गिराना था, लेकिन निशाना चूक गया और लकड़ी का पैना तीर सीधे सुनील कुमार की बाईं आंख में जा लगा।
वाराणसी में इलाज, पर चली गई रोशनी
हादसे के बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई। घायल रावण (सुनील कुमार) की आंख से खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है और दूसरी आंख पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। डॉक्टरों ने उन्हें भविष्य में ऐसे किसी भी मंचन से दूर रहने की सलाह दी है।
धमकी और गाली-गलौज का आरोप
कहानी में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित ने आरोप लगाया कि राम बने कलाकार और रामलीला कमेटी ने उनके इलाज में कोई आर्थिक मदद नहीं की। सुनील कुमार का कहना है कि जब उन्होंने मदद मांगी, तो उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी कारण मामला अब केवल 'हादसा' न रहकर आपराधिक मुकदमा बन गया है।
पुलिस की जांच और राम का पक्ष
उधर, राम की भूमिका निभाने वाले नैतिक पांडेय का कहना है कि यह केवल एक दुर्घटना थी और उनका पीड़ित से कोई पुराना विवाद नहीं था। क्षेत्राधिकारी (CO) राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह वाकई एक हादसा था या इसके पीछे कोई रंजिश थी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां