सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नानौता के पास हादसा; फर्नीचर का काम कर घर लौट रहे थे मृतक भाई
सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र के खुडाना नहर पुल और बाबूपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, नानौता के गांव अन्नतमऊ निवासी प्रताप सैनी (45) और उनका चचेरा भाई बबलू सैनी (35) फर्नीचर बनाने का काम करते थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों बड़ागांव के महेशपुर इलाके से काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खुडाना नहर पुल के पास पहुँचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाइयों के सिर डिवाइडर से टकरा गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
रिश्ता देख लौट रहे थे दूसरी बाइक सवार
हादसे में घायल हुए दूसरी बाइक पर सवार प्रवीन, सोनू और सनी थानाभवन के खानपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे रामपुर मनिहारान में रिश्ता देखकर लौट रहे थे। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने शिनाख्त कर शवों को भेजा पोस्टमार्टम
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी ने बताया कि मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। राहगीरों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी, जो इस हादसे का मुख्य कारण बनी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां