तूल पकड़ रहा कोलकाता के होटल में ब्राह्मण अभिनेता को गौ मांस परोसे जाने का विवाद
कोलकाता। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के ब्राह्मण अभिनेता और सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि मटन ऑर्डर करने पर उन्हें कथित तौर पर गोमांस परोस दिया गया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब सायक अपने दोस्तों अनन्या गुहा और सुकांत कुंडू के साथ डिनर पर गए थे। आरोप है कि खाना परोसे जाने के बाद पहले निवाले में ही उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वेटर को बुलाकर पूछताछ की गई। सायक ने मौके से ही फेसबुक लाइव कर पूरी घटना साझा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में अभिनेता वेटर से यह कहते नजर आते हैं कि वह ब्राह्मण हैं और बिना बताए उन्हें गोमांस परोसा गया। बातचीत के दौरान वेटर ने खुद को मुस्लिम बताया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। अभिनेता ने होटल प्रबंधन से भी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, संबंधित वेटर ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि ऑर्डर सुनने में चूक हुई थी। होटल प्रबंधन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद होटल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां