मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, दिल्ली की साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई दिल्ली। लोकसभा सदस्य और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी चलाए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
फेसबुक पर “मनोज तिवारी बीजेपी” नाम से एक फर्जी अकाउंट चल रहा था। इस फर्जी आईडी पर मनोज तिवारी की फोटो, वीडियो और नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस अकाउंट से भ्रामक संदेश, गलत जानकारी और ऐसे पोस्ट डाले जा रहे थे, जिनका सांसद मनोज तिवारी या उनकी टीम से कोई लेना-देना नहीं था। इससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचने का खतरा और समाज में भ्रम फैल रहा था।
मनोज तिवारी ने 22 जनवरी को नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम, फोटो और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहा है, जो कानूनन गलत है और लोगों को गुमराह करने वाला है। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। जांच में पाया गया कि यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धारा 66सी और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(3) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।
इसके आधार पर पुलिस स्टेशन साइबर, नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने सबसे पहले फर्जी फेसबुक अकाउंट को तुरंत बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस फर्जी आईडी के पीछे कौन लोग हैं, उनका मकसद क्या था और इससे कितने लोगों को प्रभावित किया गया। पुलिस फेसबुक कंपनी से भी जरूरी डाटा और जानकारी जुटाने में लगी है।
दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी की पहचान, नाम, फोटो या वीडियो का गलत इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध अकाउंट से सतर्क रहें और ऐसी शिकायत तुरंत साइबर सेल में दर्ज कराएं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां