मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद
मेरठ: मेरठ के गढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध मोबाइल मार्केट 'नंदिनी प्लाजा' में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आई एप्पल (Apple) कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। कंपनी को सूचना मिली थी कि यहाँ एप्पल का लोगो लगाकर नकली (Duplicate) सामान बेचा जा रहा है। गुपचुप रेकी करने के बाद टीम ने 8 दुकानों पर एक साथ छापेमारी की और हजारों की संख्या में फर्जी स्पेयर पार्ट्स, बैक पैनल और एक्सेसरीज जब्त कर लीं।
छापेमारी के दौरान मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार खुराना और अन्य व्यापारियों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। व्यापारियों का तर्क था कि वे यह माल दिल्ली से खरीदकर लाते हैं, इसलिए कंपनी को सप्लाई के मुख्य स्रोत पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने विरोध बेअसर रहा।
इन दुकानदारों पर दर्ज हुई FIR:
पुलिस ने कंपनी मैनेजर मोहम्मद तौकीर की तहरीर पर गौरव, संजय कुमार, वजाहत, विशाल, पंकज गुप्ता, विकास कुमार, रोहित और तरुण कुमार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुकानों से कुल मिलाकर करीब 2,500 से अधिक नकली स्पेयर पार्ट्स, बैक कवर, बैट्री और केबल बरामद किए गए हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां