शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार
कांधला के इस्सोपुर टील गांव में सनसनीखेज वारदात, तमंचा बरामद; पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शामली। जनपद शामली में रविवार को दिनदहाड़े एक कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावर युवक का शव उसके घर के बाहर रखकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ कैराना, एएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
यह हृदयविदारक वारदात थाना कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव निवासी सलीम के 18 वर्षीय पुत्र अरशद के रूप में हुई है, जो गांव के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता सलीम ने बताया कि रविवार को अरशद अपनी मां इमराना के साथ कैराना से खरीदारी कर दोपहर करीब ढाई बजे गांव लौटा था। चचेरे भाई शादाब ने बताया कि अरशद तीन भाइयों में से एक था और उसकी चार बहनें हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
हत्या के बाद शव घर के बाहर फेंका
परिजनों के अनुसार, कैराना से लौटने के कुछ देर बाद अरशद को किसी दोस्त का फोन आया, जिसके बाद वह कुछ समय में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरशद की इस्सोपुर बोहड्डा मार्ग पर हमला कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, गांव में यह भी चर्चा है कि गोली मारने से पहले अरशद पर चाकुओं से भी हमला किया गया था। हमलावर अरशद का शव उसके घर के बाहर रखकर फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
लड़की से जुड़े विवाद की आशंका, 4 छात्र नामजद
एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अरशद के साथ पढ़ने वाले चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए एक छात्र को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किसी लड़की को लेकर विवाद की भी चर्चा सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां