गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान
सलामत गेट मार्केट में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का सामान राख
गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके में डर का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तुरंत सलामत गेट मार्केट की आसपास की दुकानों को खाली कराया। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्टोर के भीतर ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई।
तीन फायर टेंडरों ने बुझाई आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात 10:22 बजे घंटाघर कोतवाली फायर स्टेशन को सूचना मिली थी। तत्काल दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, वहीं आग की गंभीरता को देखते हुए एक गाड़ी हापुड़ से भी मंगवाई गई। तीन गाड़ियों ने मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
जनहानि नहीं, पर नुकसान भारी
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डिपार्टमेंटल स्टोर में रखा लाखों रुपये का घरेलू और व्यापारिक सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां