मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला
लोहिया नगर में सनसनीखेज वारदात, चेहरे ढककर आए हमलावरों पर फायरिंग और लूट का आरोप
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट के बजाय पारिवारिक विवाद और जीजा-साले की आपसी रंजिश की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की सत्यता खंगालने में जुटी है।
इस्लामाबाद, लिसाड़ीगेट निवासी पीड़ित आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव जलालपुर में दूध की डेयरी चलाते हैं। रविवार रात जब वह अपनी डेयरी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में शादाब, रिज्जु और अफजाल नामक तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरिफ का आरोप है कि हमलावरों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने रुकते ही दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई और उनके पास मौजूद लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरिफ के साथ जमकर मारपीट भी की गई।
पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद
घटना की सूचना पर पहुंची लोहिया नगर थाना पुलिस ने घायल आरिफ को अस्पताल पहुँचाया और जांच शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि जीजा और साले के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन फायरिंग और लूट के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कहीं आपसी रंजिश में लूट का फर्जी मामला तो नहीं बनाया गया।
हर पहलू पर जांच जारी
लोहिया नगर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां