सहारनपुर पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का पैसा वसूल कर पीड़ित को ₹56,500 वापस दिलाए
सहारनपुर (बेहट)। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 56 हजार 500 रूपए वापस कराने का काम किया है। कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी विजय कुमार ने 18 सितंबर 2025 को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 56 हजार 500 ठग लिए हैं। इस पर पुलिस की साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित की ऑनलाइन ठगी की गई शत-प्रतिशत धनराशि उसके खाते में वापस करने का काम किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां