मुजफ्फरनगर: दूधली गांव में फटा गैस सिलेंडर, घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
खाना बनाते समय हुआ जोरदार धमाका, परिवार ने भागकर बचाई जान, खेती का सामान भी जलकर हुआ नष्ट
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली में रविवार की रात एक भीषण हादसे से हड़कंप मच गया। गांव निवासी रमन पुत्र महेंद्र के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
अनाज से लेकर कृषि उपकरण तक सब खाक आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और कीमती फर्नीचर जलकर राख हो गया। पीड़ित रमन ने बताया कि घर में रखी खाद, बीज और खेती से संबंधित अन्य उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का कोना-कोना जल चुका था।
प्रशासन से सहायता की गुहार घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां