मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग
मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक के खाते से हजारों रुपये की रकम रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। आरोप है कि जानकारी मांगने पर बैंक कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मामला गरमा गया। सूचना मिलते ही किसान संगठन, खाप पदाधिकारी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित का आरोप है कि इस बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने बदसलूकी की। देर शाम सहरावत खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी, भाकियू (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष मेघेन्द्र बालियान और हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष मंकुल सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक में हंगामा किया। सूचना पर भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाखा के क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार ने व्यवहार के लिए खेद जताते हुए दो दिन में जांच का आश्वासन दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां