मुजफ्फरनगर में ओयो होटल पर पुलिस का छापा, 4 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले, 2 मालिक हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पचेंडा रोड स्थित 'होटल रोज इन' (OYO) पर पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीओ नई मंडी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

छापेमारी की कमान संभाल रहे सीओ नई मंडी राजकुमार सावे ने बताया कि पुलिस को लगातार इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने होटल रोज इन पर छापा मारा, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यहाँ बाहर से भी लड़कियां लाई जा रही थीं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस के छापे के समय वहां चार जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले है। 

ये भी पढ़ें  पप्पू यादव का भाजपा पर कड़ा प्रहार; कहा- "कामकाज में जीरो, नफरत फैलाने में हीरो है भाजपा"

होटल प्रबंधन पर कसा शिकंजा

सीओ राजकुमार साव ने जानकारी दी कि होटल के तीन मालिक हैं, जिनमें से दो मौके पर मौजूद थे। पुलिस दोनों मालिकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। होटल के रजिस्टर और एंट्री रिकॉर्ड को भी कब्जे में ले लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यहाँ कितने समय से यह खेल चल रहा था और इसमें कौन-कौन संलिप्त है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में UGC एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

पचेंडा रोड के निवासियों का कहना है कि शहर के रिहायशी इलाकों के आसपास बने ये OYO होटल अब अनैतिक गतिविधियों के अड्डे बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे होटलों की वजह से सामाजिक माहौल दूषित हो रहा है और युवा पीढ़ी पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। जनता ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे ठिकानों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर स्थाई रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  बरेली PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री हाउस अरेस्ट! आधी रात दिया बड़ा बयान

जांच जारी, होगी सख्त कार्रवाई

फिलहाल, पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों और होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि होटल की लाइसेंस संबंधी जांच भी की जाएगी और यदि अनियमितताएं बड़ी पाई गईं, तो होटल को सील करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों...
खेल  क्रिकेट 
तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में मरीजों के हित में नित जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते हैं। इसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

अयोध्या। एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की