ईडी ने मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव रहे अरविंद जोशी की 5 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव रहे अरविंद जोशी और अन्य के मामले में लगभग 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)-2002 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित) की धारा 13(1)(ई) और 13(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। इसमें जुलाई 1979 से 10 दिसंबर 2010 की अवधि के दौरान ज्ञात आय के स्रोतों से लगभग 41.87 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप था। इस मामले में प्रमुख सचिव रहे अरविंद जोशी का भी नाम आया।
पीएमएलए-2002 के तहत की गई जांच में पता चला कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कई चल और अचल संपत्तियों में निवेश करके अवैध कमाई को व्यवस्थित तरीके से ठिकाने लगाया। उन्होंने अपने सहयोगी एसपी कोहली और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर भी बेनामी संपत्तियां बनाईं।
उन्होंने एक शेल कंपनी भी खोली थी, जिसमें एसपी कोहली को मैनेजर बनाया। इसके बाद एसपी कोहली के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी जारी करते हुए कई संपत्तियां खरीदीं। इस मामले में पहले ही अंतरिम कुर्की आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिनमें अटैच की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 8.5 करोड़ रुपए है।
फिलहाल, जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें भोपाल जिले में स्थित आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि और एक संचालित रिसॉर्ट शामिल हैं। ये सभी संपत्तियां अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) हैं, जो दिवंगत अरविंद जोशी, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगी एसपी कोहली के नाम पर पाई गईं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां