मुजफ्फरनगर बिजली अलर्ट: गांधी कॉलोनी समेत इन इलाकों में 2 दिन रहेगी बिजली गुल | देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। यदि आप गांधी कॉलोनी या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटा लें। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते शनिवार और रविवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
समय और प्रभावित क्षेत्र: विभाग के अनुसार, बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी। यह कटौती शनिवार और रविवार (दोनों दिन) प्रभावी होगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में निम्नलिखित इलाके शामिल हैं:
-
आदर्श कॉलोनी मेन रोड
-
देवपुरम और लिंक रोड
-
पीपल वाली गली
-
चरण सिंह मार्ग
-
विश्वकर्मा चौक
-
गंगा विहार
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस विकास कार्य में सहयोग करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां