सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण
सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस स्टैण्ड से बड़ी नहर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटवाया गया तथा लगभग 30 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में वार्ड 26 में गंगोह रोड स्थित मानकमऊ बस स्टैण्ड पहुंचा और बस स्टैण्ड से नहर के पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां