मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 28 सटोरियों के कब्जे से लाखों की बरामदगी
मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 28 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे भारी मात्रा में नकदी, सट्टा सामग्री व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। सीओ ब्रहमपुरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ब्रहमपुरी राजेश काम्बोज के नेतृत्व में थाना ब्रहमपुरी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मयूर वाली गली तिरंगा पार्क, सेक्टर-03 माधवपुरम स्थित कपिल पुत्र मदनलाल के मकान पर दबिश दी गई। जहां 28 सटोरिए जुआ और सट्टा खेलते हुए पाए गए।
सटोरियों से 57,910 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन, 52 ताश की गड्डियां, 111 सट्टा पर्चियां,18 और 84 प्लेट सट्टा गड्डियां, टिकट पर्चियां, 04 पेटीएम मशीन, 2 कैलकुलेटर और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां