बॉर्डर-2 की शूटिंग के दौरान वरुण धवन को लगी गंभीर चोट, आज भी दर्द से परेशान अभिनेता

On

 

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने आईईडब्ल्यू 2026 का उद्घाटन किया, भारत-यूरोपीय संघ के फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट को सराहा

मुंबई । किसी भी फिल्म के सीन्स को जीवंत करने के लिए अभिनेता पूरी जान लगा देते हैं और कई बार उन्हें उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। यह किसी भी कलाकार के लिए गर्व और पूरी ईमानदारी से किए गए काम का प्रमाण है। ऐसा ही कुछ 'बॉर्डर-2' में वरुण धवन के साथ हुआ, जो शूटिंग के दौरान सीन को परफेक्ट बनाने के चक्कर में बुरी तरह से चोटिल हो गए, लेकिन फिर भी पूरी ईमानदारी के साथ आगे की शूटिंग जारी रखी।

ये भी पढ़ें  ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ हुआ वायरल, शाहिद–दिशा की फ्रेश केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

 

'बॉर्डर-2' वरुण धवन के लिए उनके करियर की अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई बार कहा था कि फिल्म को बनाने में सभी ने अपनी जान लगा दी, लेकिन अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर उसका सबूत भी शेयर किया है। अभिनेता ने बताया कि कैसे फाइटिंग के शूट के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी और हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हो गया, लेकिन टीम की सहायता से वे आगे की शूटिंग जारी रख पाए।

ये भी पढ़ें  एस. डी. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, मेधावी छात्र सम्मानित

 

 

फाइटिंग शूट का वीडियो शेयर कर वरुण धवन ने लिखा, "बॉर्डर 2 पर मुझे सबसे बुरी चोट लगी। कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई। यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था। मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया, जिससे मैं अभी भी उबर रहा हूं। उस दिन मेरी टीम ने मेरी मदद की, मैं उनका आभारी हूं। मैं मुश्किल से चल पा रहा था, लेकिन हमने अपना सफर जारी रखा। इस यात्रा के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।"

 

 

वीडियो में वरुण दुश्मन से लड़ते दिख रहे हैं और इसी दौरान उन्हें ये गंभीर चोट लगी। वीडियो सामने आने के बाद अभिनेता के फैंस उनके काम के प्रति समर्पण के कायल हो गए हैं और उनकी अच्छी सेहत की कामना भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्म में वरुण का काम सराहनीय है और ये चोट दिखाती है कि उन्होंने 'बॉर्डर-2' के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।बता दें कि रिलीज से पहले वरुण को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत ट्रोल किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद साफ हो गया है कि अभिनेता ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाकर किरदार में जान डाल दी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और घरेलू स्तर पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नई दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सादुल्लापुर में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में  एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

   नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे...
लाइफस्टाइल 
बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

मुजफ्फरनगर में बीजेपी सभासद का पुलिस ने किया ‘इलाज’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने फूट पड़ा सभासदों का गुस्सा

मुजफ्फरनगर। यातायात नियमों के नाम पर गुरुवार को मेरठ रोड पर ऐसा सियासी बवाल खड़ा हो गया, जिसने पुलिस और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बीजेपी सभासद का पुलिस ने किया ‘इलाज’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने फूट पड़ा सभासदों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला