ढाबे पर हुई दोस्ती, बिहार से 17 लाख की अफीम लेकर बरेली पहुंचा ट्रक हेल्पर गिरफ्तार
बरेली । ढाबे पर हुई दोस्ती ने एक ट्रक हेल्पर को नशे की तस्करी के जाल में फंसा दिया। बिहार के छपरा से करीब 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर बरेली में सप्लाई करने आए ट्रक हेल्पर को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 696 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में इंसपेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय बुधवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सम्राट अशोक नगर मार्ग पर संदिग्ध हालत में घूम रहे सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर कठौती निवासी नेमसिंह को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से अफीम बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर का काम करता है। बिहार में एक ढाबे पर उसकी पहचान छपरा निवासी प्रदीप यादव से हुई थी। प्रदीप ने अधिक कमाई का लालच देकर उसे अफीम तस्करी में शामिल कर लिया। उसने बताया कि अफीम की कुछ रकम नकद दी गई थी, जबकि शेष रकम बरेली पहुंचने के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर की जानी थी।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने आज बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अफीम खरीदने के लिए रकम की व्यवस्था कहां से की गई। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां