पूर्व विधानपार्षद अनुज कुमार सिंह ने राजद छोड़ थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता’
पटना। पूर्व विधानपार्षद अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कई प्रमुख साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जदयू परिवार में घर वापसी की। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि दिनोदिन जदयू परिवार का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगातार नए साथी पार्टी से जुड़कर न्याय के साथ विकास की धारा को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गया, अरवल एवं जहानाबाद क्षेत्र में अनुज कुमार सिंह का मजबूत राजनीतिक एवं सामाजिक प्रभाव रहा है, लिहाजा उनके पुनः जदयू से जुड़ने से संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परिवारवादी नीति से उपेक्षित होकर पुराने नेता और कार्यकर्ता पार्टी से अलग हो रहे हैं। वहाँ कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। राजद में जिस तरह की भगदड़ मची हुई है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में वह पार्टी दूरबीन से भी दिखाई नहीं देगी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, सरपंच अशोक कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, रंजीत सिंह चैहान, अरुण सिंह सहित सैकड़ों साथियों ने जदयू की सदस्यता ली।
मौके पर विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, गया जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, गया महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां